movie review Movies Films 

Movie Major Nirala by www.MovieCatalog.in

उत्तराखंडी फिल्म मेजर निराला का प्रोमो रविवार को दिल्ली में रिलीज हुआ। इस फि ल्म का प्रोमो पूर्व थल सेनाध्यक्ष एवं विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (रिटा.), भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, अभिनेता एवं लोकसभा सांसद मनोज तिवारी, पद्मश्री रामबहादुर रॉय ने संयुक्त रूप से जारी किया। इस फिल्म की कहानी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर आधारित है। दिल्ली में पद्मश्री राम बहादुर रॉय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में फि ल्म की निर्माता एवं कत्थक नृत्यांगना आरुषि निशंक ने फि ल्म के बारे में बताया। आरुषि, सांसद निशंक की बेटी हैं। आरुषि ने बताया कि किस तरह से फि ल्म की कहानी एक फ ौजी के अदम्य साहस के बीच मार्मिक हालातों को लेकर आगे बढ़ती है। इसके बाद फि ल्म के गीत की स्क्रीनिंग की गई। फि ल्म के प्रेरणास्रोत एवं लेखक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने फि ल्म की कहानी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में हमेशा से देशभक्ति और सैन्य परंपरा रही है।

Related posts